Voice of Himachal Media and Kala Manchबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

मॉडलिंग में नेशनल स्तर तक पहुंची ट्रक चालक की बेटी वर्षा शर्मा

मॉडलिंग में नेशनल स्तर तक पहुंची ट्रक चालक की बेटी वर्षा शर्मा

नृत्य, अभिनय और मॉडलिंग का शौक बनी वर्षा की पहचान

बिलासपुर, (वॉइस ऑफ हिमाचल ब्यूरो रिपोर्ट ) मोहन हिमाचली  बिलासपुर की वर्षा शर्मा का सपना है कि वह मॉडलिंग और डांसिग में अपना भविष्य बनाए तथा जिला का नाम रोशन करें। जयपुर में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्तर की मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर वर्षा ने अपने मंसूबे साफकर दिए हैं। यहां पर वर्षा देश भर से आई सुंदरियों की प्रतियोगिता में टॉप टैन में अपनी जगह बनाई। जो कि छोटे से शहर बिलासपुर के लिए बड़ी बात है । एक ट्रक चालक की बेटी के हौंसलों और सपने के आगे प्रयास छोटे पड़ना शुरू हो गए हैं। साई फरड़या की रहने वाली वर्षा का कहना है कि बेटियों को भी आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है तथा माता पिता को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को उनकी रूचि के कार्य करने दें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें। अभी हाल में ही में बिलासपुर में संपन्न हुए व्यास उत्सव में मिस व्यास- 2023 का खिताब जीतने वाली वर्षा शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूलों से हुई है जबकि इन्होंने पीजीसी बिलासपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर शिवा बीएड कालेज से बीएड और बीएड कालेज से बीएड की और इग्नो दिल्ली से हिंदी में एमए की है। बचपन से ही एक्टिंग और डासिंग में रूचि रखने वाली वर्षा ने अपने हुनर के जलबे राष्ट्रीय स्तर तक बिखेरे हैं। इन्होंने वर्ष 2017 में रोहतक हरियाणा में संपन्न हुए युवा उत्सव में हिमाचल की टीम का अहम हिस्सा लिया। यही नहीं आल इंडिया डांस कॉपीटिशन कत्थक में टॉप टैन में रहकर वर्षा ने साबित कर दिया कि वह हर प्रकार के नृत्य बखूबी कर सकती है। विंटर कार्निवाल मनाली में ओल्ड फिल्मी डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान अनुसार प्राप्त किया। इसके अलावा वर्षा को रंगमंच का भी शौक है। उन्होंने उड़ान थियेटर ग्रुप के साथ जुड़कर कई नाटकों में भाग लेकर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। अभी हाल ही में विशाल इंवेंट गुरू के बैनर तले पालमपुर में संपन्न हुए मिस, मिसेज शान ए हिमाचल सीजन-4 में निर्णायक मंडल में जगह बनाकर इन्हें प्रदेश की सुंदरियों को जज करने का सुनहरा मौका मिला। यहां पर वर्षा को पब्लिक चॉयस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button