लव जिहादियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सनातनीयों को एक जुट होने का किया आह्वाहन

लव जिहादियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सनातनीयों को एक जुट होने का किया आह्वाहन
मंडी :- रिवालसर बल्ह विधान सभा क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आने पर राष्ट्रीय हिन्दू स्वयं सेवक संघ ने कडा संज्ञान लेते हुए सनातनीयों को एक जुट रहने का आह्वान किया। संघ के ट्रस्टि व राष्ट्रीय हिन्दू संगठन राष्ट्रीय मंत्री हंस राज ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले एक जिहादी मानसिकता के युवक ने अपनी पहचान छुपा कर हिन्दू युवती को बहला फुसला कर पहले अपने साथ जम्मू कश्मीर ले गया व वहां उस के साथ जबरदस्ती निकाह करने व धर्म परिवर्तन करने को मजबूर करने लगा। संगठन राष्ट्रीय मंत्री हंस राज ने हिन्दू युवतियों को इन जिहादी मानसिकता वाले युवकों से सावधान रहने की आवश्यकता बताई व बाहरी राज्य से आये इन लोगों की उचित जांच पड़ताल के बाद ही स्थानीय लोगों को घर किराये पर देना चाहिए व आवश्यकता आने पर सनातनीयों को एक दूसरे का साथ देना चाहिए।



