Voice of Himachal Media and Kala Manchहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बड़सर विधानसभा के कलवाल पंचायत मे 85 लोगों का स्वास्थ्य जांच

*सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बड़सर विधानसभा के कलवाल पंचायत मे 85 लोगों का स्वास्थ्य जांचा*

22 जुलाई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट :- हमीरपुर मोहन हिमाचली

केंद्रीय मंत्री एवं साँसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित Aस्पताल – साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की 2 टीमों ने डॉ सविता व डॉ अंजू के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत कलवाल के गाँव लोहारली, लोहारली वार्ड 4 एवं 5, जटेड़ी व बल्ह नलौचा, बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे जनता के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया |

इस शिविर के दौरान टीम ने स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की सामान्य जांच व रक्तजांच घर द्वार पर की एवं अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरूक किया | स्वास्थ्य शिविर मे 85 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई व 24 लोगों की रक्तजांच भी की गई ।

स्वास्थ्य जांच के दौरान 28 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 13 मरीज उच्च रक्तचाप, 04 महिलाये गायनी से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, 06 मरीज मधुमेह, एवं 34 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।

इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों को नि:शुल्क उपचार सलाह व दवाईयों का वितरण भी किया गया | लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रयास संस्था का धन्यवाद किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button