इस्कॉन की तरफ से सुंदरनगर में पहली बार जगन्नाथ की विशेष झांकी निकाली गई

Voice of Himachal Media & Kala Manch 01 जुलाई 2023 ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर मोहन हिमाचली
इस्कॉन की तरफ से सुंदरनगर में पहली बार जगन्नाथ की विशेष झांकी निकाली गई। सुंदरनगर के कम्युनिटी हाल से भोजपुर होते हुए शुकदेव वाटिका तक यह भव्य यात्रा निकाली गई । इस्कॉन मंडी के प्रभारी विवेक कपूर ने बताया कि इस्कॉन की तरफ से यह भव्य यात्रा का आयोजन पहली बार किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व तीन दिवसीय भगवान जगन्नाथ के सानिध्य में सत्संग का आयोजन भी किया गया। इस भव्य यात्रा में सुंदर नगर के विशेष व्यक्तियों के साथ आम जनमानस कृष्ण भक्ति में लीन होकर हरे कृष्णा हरे राम से पूरा सुंदर नगर शहर गूंज उठा।

इस संदर्भ मे हरे कृष्णा इस्कॉन मंडी और सुंदरनगर की तरफ से सभी सुंदरनगरवासियों, व्यापार मंडल,नगर निगम, पुलिसकर्मियों का हार्दिक धन्यवाद, जिनके अपार सहयोग से सुंदरनगर में पहली बार इस्कॉन की तरफ आयोजित भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा बड़े हर्ष उलास के साथ संपन्न हुई।
इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सुंदरनगर आयोजन कर्ताओं ने सभी प्रभु प्रेमियो का धन्यवाद किया
धन्यवाद कर्ता श्री अभय राम दास जी, अनुकूल चैतन्य दास जी, घनश्याम जी, भूपल जी, पवन राणा जी, मनोज कुमार जी, रामेंद्र जसवाल जी



