हमीरपुर के युवाओं को वॉइस ऑफ हिमाचल बनने का सुनहरा अवसर

हमीरपुर के युवाओं को वॉइस ऑफ हिमाचल बनने का सुनहरा अवसर
A Multy Telent Platform

वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच पूरे हिमाचल में एक उच्च स्तरीय लेवल पर ऑडिशन करवा रहा है जिसकी शुरुआत जिला मंडी से की गई थी उसके बाद जिला बिलासपुर में 20-21 मई को दूसरा इवेंट करवाया गया जिसमें 161 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें 26 प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन हिमाचली ने जानकारी देते हुए कहा की अगला जो मंच का इवेंट होगा वह जिला हमीरपुर में गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में 3 और 4 जून को करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह ऑडिशन हमीरपुर में 3 व 4 जून को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा और पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी करवा सकते हैं जिसके लिए हमारी वेबसाइट
www.voiceofhimachal.in पर आवेदन कर सकते हैं और ऑफलाइन के लिए 3 व 4 जून को गौतम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में होगी यह ऑडिशन चार भागों में किए जा रहे हैं जिसमें सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग एक्टिंग व कॉमेडी है और इस ऑडिशन के चार राउंड होंगे, प्रतिभागियों को अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा इस ऑडिशन की पंजीकरण फीस ₹500 रखी गई है और वही इसका टोटल ग्रैंड प्राइस ₹450000 रखा गया है जिला हमीरपुर की जजमेंट करने के लिए श्री भगतराम ठाकुर जी राजू शर्मा जी सुनीता जी वह करण जी होंगे मोहन हिमाचली ने बताया कि अगर कोई प्रतिभागी बीपीएल या विकलांग या अनाथालय से आता है तो उन सभी के लिए मंच कोई फीस नहीं लेगा इसके लिए उन्हें अपना बीपीएल या आईडेंटिटी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा उन्होंने बताया कि इस ऑडिशन का फाइनल सुंदर नगर में रखा गया है और फाइनल जजमेंट के लिए हमारे हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार करनैल राणा जी सुनील मस्ती जी व अन्य दिग्गज मौजूद रहेंगे उन्होंने बताया कि हमीरपुर के युवाओं व युवतियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है तो अधिक से अधिक संख्या में इस ऑडिशन में भाग लें और अपने हुनर को दिखाएं



