महाजन सभा चंडीगढ़ द्वारा “रिश्ते-रिश्ते” वर-वधू परिवार मिलन दिवस का आयोजन, डॉ अर्चिता महाजन
महाजन सभा चंडीगढ़ द्वारा “रिश्ते-रिश्ते” वर-वधू परिवार मिलन दिवस का आयोजन












महाजन सभा चंडीगढ़ द्वारा “रिश्ते-रिश्ते” वर-वधू परिवार मिलन दिवस का आयोजन
चंडीगढ़, 24 मई 2026: डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित और चंडीगढ़ महाजन सभा अध्यक्ष श्री राम मूर्ति महाजन जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि ऑल इंडिया प्रचार मंत्री श्री राजीव महाजन जी ने बताया कि महाजन सभा चंडीगढ़ (पंजीकृत) द्वारा आज महाजन भवन, सेक्टर-37 सी, चंडीगढ़ में “रिश्ते-रिश्ते” (वर-वधू परिवार मिलन दिवस) का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा ट्राइसिटी चंडीगढ़ से लगभग 200 से अधिक लोगों एवं परिवारों ने भाग लेकर आपसी परिचय और वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण में एक-दूसरे से मिलने और संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान परिवारों ने खुलकर विचार-विमर्श किया तथा आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल दिखाई।
महाजन सभा के प्रधान राम मूर्ति महाजन ने कहा कि आज के आधुनिक समय में इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे परिवारों को एक मंच पर आकर बेहतर रिश्तों की तलाश करने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सभा समाज सेवा और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
महामंत्री आर. के. गुप्ता ने सभी आए हुए परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में पारिवारिक मूल्यों एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उमा कांत मेहता, जोगिन्द्र कुमार महाजन, मोहन लाल महाजन सहित सभा के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।



