Voice of Himachal Media and Kala Manchमंडीसंस्कृतिहिमाचल प्रदेशहिमाचल संस्कृति

यति निर्मलानंद गिरि साध्वी जी, हिमाचल प्रदेश जिला मंडी से संबंधित एक समर्पित एवं धर्मनिष्ठ साध्वी हैं

 

वॉइस ऑफ़ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट मंडी मोहन हिमाचली

यति निर्मलानंद गिरि साध्वी जी, हिमाचल प्रदेश जिला मंडी से संबंधित एक समर्पित एवं धर्मनिष्ठ साध्वी हैं, जो निरंतर सनातन धर्म की रक्षा एवं उसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। अपने तप, त्याग एवं सेवा भाव से वे समय-समय पर हवन, यज्ञ एवं छोटे-छोटे धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट करने का पवित्र कार्य कर रही हैं।

इसी क्रम में ‘माँ बगलामुखी 5 दिवसीय महायज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो सनातन धर्म की शक्ति, एकता और जागरूकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर पूज्य संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा विशेष रूप से यति नरसिंहानंद जी सरस्वती जी की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और भी दिव्य एवं प्रेरणादायक बनाएगी।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन एकता का आह्वान है — जिसमें हर सनातनी का सहयोग अति आवश्यक है।

अतः आप सभी सनातन प्रेमियों से विनम्र निवेदन है कि तन, मन और धन से इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि हिंदू एकता को और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार पूरे समाज में प्रभावशाली रूप से हो सके।”

Related Articles

Back to top button