Voice of Himachal Media and Kala Manchअंबालाउनाकाँगड़ाकिन्नौरकुल्लूखेलगैजेट्सचंबाछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरडायटिशियन और न्यूट्रिशनदिल्लीदेशधर्मशालानूरपुरन्यूट्रिशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्टपंजाबपरवाणूबद्दीबिलासपुरराजनीतिरिवालसरलाइफस्टाइललाहौल और स्पीतीविदेशशिमलाश्रीनगरसरकाघाटसंस्कृतिसिरमौरसुंदरनगरसोलनहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिमाचल संस्कृति

अजय ऋषि ने जिलाधीश गुरदासपुर से की मुलाकात बटाला शहर की इंडस्ट्री और शहर बढ़ रहे नशों के बारे में जिलाधीश को करवाया अवगत

बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब से हमारे विशेष प्रतिनिधि डॉ अर्चिता महाजन की विशेष रिपोर्ट

अजय ऋषि ने जिलाधीश गुरदासपुर से की मुलाकात
बटाला शहर की इंडस्ट्री और शहर बढ़ रहे नशों के बारे में जिलाधीश को करवाया अवगत

बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब से हमारे विशेष प्रतिनिधि डॉ अर्चिता महाजन की विशेष रिपोर्ट
14 जून विगत दिवस सीनियर भाजपा नेता और दैनिक प्रार्थना सभा के महासचिव अजय ऋषि द्वारा जिलाधीश गुरदासपुर दलविन्द्रजीत सिंह के साथ उनके कार्यालय में विशेष मुलाकात की गई। इस अवसर पर अजय ऋषि द्वारा जिलाध्ीाश को बटाला शहर की इंडस्ट्री की दयानीय स्थिति, गऊशाला के विकास कार्यों और शहर में बढ़ रहे नशों के कारोबार के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए अजय ऋषि ने कहा कि उनके द्वारा जिलाधीश गुरदासपुर के साथ मुलाकात करके उनको बटाला शहर की इंडस्ट्री की दयानीय स्थिति, शहर में बढ़ रहे नशों के कारोबार और साथ ही गऊशाला के विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बटाला शहर की इंडस्ट्री जो किसी समय एशिया की प्रसिद्ध इंडस्ट्रियों में से एक होती थी, आज उसकी हालत बहुत ही दयानीय हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन को बटाला शहर की इंडस्ट्री को प्रफुलित करने हेतु विशेष प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बटाला शहर में नशों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी तरफ सरकार और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिलाधीश द्वारा उनकी बातों को बहुत ही ध्यान से सुना गया और उनको आश्वासन दिलाया कि वह उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को हल करवाने हेतु ठोस कदम उठाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ बब्बू सोढी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button