पाकिस्तान का चीनी एयर डिफेंस सिस्टम कैसे फेल हुआ
तकनीकी जंग है जिसकी उन्नत होगी वही जीतेगा

HQ-9 एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जिसे चाइना प्रिसिजन मशीनरी इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (CPMIEC) ने विकसित किया है. पाकिस्तान ने इस सिस्टम को 2021 में अपनी सेना में शामिल किया था, ताकि भारत के राफेल, सुखोई और ब्रह्मोस मिसाइलों जैसे हवाई खतरों का मुकाबला कर सके. इसकी रेंज 125 से 200 किलोमीटर तक बताई जाती है. यह एक साथ 100 टारगेट्स को ट्रैक करने की क्षमता रखता है.
पाकिस्तानी विशेषज्ञ HQ-9 की तुलना भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से करते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से यह S-400 से काफी पीछे है. उदाहरण के लिए S-400 की रेंज 400 किलोमीटर है. इसे तैनात करने में केवल 5 मिनट लगते हैं, जबकि HQ-9 को तैनात करने में 35 मिनट का समय लगता है. इसके अलावा, HQ-9 का रडार सिस्टम भारत की ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों को रोकने में कमजोर साबित हुआ है.22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में आग में घी का काम किया. इस हमले के बाद भारत ने साफ कर दिया कि वह किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा. पाकिस्तान को आशंका थी कि भारत जवाबी कार्रवाई के लिए सैन्य हमला कर सकता है. इस डर से पाकिस्तान ने अपनी सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ा दी. पाकिस्तानी वायुसेना ने JF-17 और J-10 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ गश्त शुरू की और कराची व रावलपिंडी जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा के लिए चीनी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात किया.बहावलपुर में भारतीय मिसाइलों ने सटीक हमले किए, जिन्हें पाकिस्तान का HQ-9 सिस्टम रोकने में पूरी तरह असफल रहा. इसके पीछे कई कारण हैं…
तकनीकी कमियां: HQ-9 का रडार सिस्टम भारत के S-400 के मल्टी-AESA रडार जितना उन्नत नहीं है. यह ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों को ट्रैक तो कर सकता है, लेकिन उन्हें रोकने में असमर्थ है. 9 मार्च, 2022 को भारत से गलती से एक ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान के मियां चन्नू में गिरी थी, जिसे HQ-9 ने ट्रैक किया, लेकिन रोक नहीं पाया.भारत ने अपनी सप्रेशन ऑफ एनिमी एयर डिफेंस (SEAD) रणनीति के तहत सुखोई-30 MKI फाइटर जेट्स, Kh-31P एंटी-रेडिएशन मिसाइल और स्वदेशी रुद्रम-1 मिसाइल का इस्तेमाल किया. ये मिसाइलें पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने में सक्षम हैं.



